सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न , Most important Gk Questions and Answers - GK 2 JOB, Hppsc gk questions in Hindi, gk, सामान्य ज्ञान प्रश्न 2024, general knowledge questions

Breaking

सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न , Most important Gk Questions and Answers

 इस पोस्ट में सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी 2023, JOA, TGT TET, JBT TET, TGT commission, Nursing, SSC, IBPS Clerk, IBPS PO, RBI, TET, SSC CGL, SSC CHSL, ALLIED SERVICES, SUB INSPECTOR EXAMS, पटवार , सेना भर्ती, पुलिस भर्ती इत्यादि के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न यहां पर शामिल किए गए हैं। तो इस तरह आप इस पोस्ट के सारे प्रश्न पढ़ के हिमाचल प्रदेश और अन्य परीक्षाओं के बारे में वो सब जान सकते हैं जो प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जाता है।


सामान्य ज्ञान के 25 अति महत्वपूर्ण प्रश्न




(1)   किस शासक ने सिंचाई के लिए कुएं और नेहरों का निर्माण करवाया  था? 

[1]  इल्तुतमिश  

[2]  अलाउद्दीन खिलजी

[3]  गयासुद्दीन तुगलक  

[4]  शेरशाह सूरी

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) ->  गयासुद्दीन तुगलक


(2)  भारत के संविधान में स्वाधीनता और बंधुता को शुरू करने का विचार किस देश से प्रेरित था?

[1]  अमेरिका

[2]  रूस

[3]  फ्रांस  

[4]  जर्मनी

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) ->   फ्रांस. 


(3) गौतम बुद्ध के संबंध में सभी सही हैं, सिवाय एक के

[1] उनका जन्म लुम्बिनी में हुआ था।

[2] उनकी मृत्यु कुशीनगर में हुई थी

[3] उन्हें ज्ञान की प्राप्ति बोधगया में हुई थी

[4] उन्हें ज्ञान की प्राप्ति राजगृह में हुई थी 

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (4) -->> उन्हें ज्ञान की प्राप्ति राजगृह में हुई थी      


(4)  बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना किसने किया था?

[1]  सर सय्यद मोहम्मद

[2]  पण्डित मदनमोहन मालवीय  

[3]  बाल गंगाधर तिलक

[4]  जवाहरलाल नेहरू

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) ->  पण्डित मदनमोहन मालवीय   


(5) गौतम बुद्ध को कौन-सी जगह ब्रह्मज्ञान प्राप्त हुआ? 

[1]  सारनाथ 

[2]  बोधगया

[3]  कुशीनगर

[4]  लुम्बिनी

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) ->  बोधगया


(6)  भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत किस साल में हुई?

[1] 1939 ई.

[2] 1940 ई.

[3] 1941 ई.

[4] 1942 ई. 

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (4) ->  1942 ई.


(7)  दिल्ली पर राज करने वाली प्रथम महिला शासिका कौन थी?

[1] चांद बीबी

[2] जीजाबाई

[3] रजिया सुल्तान 

[4] बेगम हजरत महल

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) ->  रजिया सुल्तान


(8)  बुल’ एवं ‘बियर’ पद का उपयोग होता है?

[1] बिक्री कर विभाग में

[2] आय कर विभाग में

[3] शेयर बाजार में 

[4] योजना आयोग में

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) -> शेयर बाजार में  


(9)  राजीव गांधी की समाधि का क्या नाम है?

[1]  वीर भूमि  

[2]   कर्मभूमि  

[3]  एकता स्थल

[4]  नारायण घाट

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) ->  वीर भूमि 


(10)  ‘तेलंगाना  राज्य का गठन  किस राज्य के विभाजन  से हुआ  है?

[1] तमिलनाडु

[2] आन्ध्र प्रदेश   

[3] पश्चिम बंगाल

[4] केरल  

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) ->  आन्ध्र प्रदेश 


(11)  नोबेल पुरस्कार कुल कितने क्षेत्रों में दिया जाता है?

[1]  5

[2]  4

[3]  3

[4]  6

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (4) -> 6, जिन छह क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है वह हैं
भौतिकी 
रसायन विज्ञान 
चिकित्सा विज्ञान
शांति
अर्थशास्त्र
साहित्य 


(12) हीमोफीलिया एक अनुवांशिक रोग है जिसका परिणाम निम्न में से हो सकता है-

[1]  अंधापन

[2]  हिमोग्लोबिन की कमी 

[3]  रक्त का नहीं जमना  

[4]  श्यूमेटिज्म

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) -> रक्त का नहीं जमना   


(13)  क्लोरोफॉर्म बनाने के लिए इनमें से किसका प्रयोग किया जाता है?

[1]   एथेन  

[2]  इथीन

[3]  मीथेन

[4]  एसि्टिलीन

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) ->  मीथेन 


(14) नौसेना का पूर्वी कमान कहां पर स्थित है?

[1]  कोचीन

[2]  विशाखापटनम

[3]  कोलकाता

[4]  चेन्नई

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) -> विशाखापटनम


(15)  निम्न में से कौन भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रख्यात गायिका हैं?

[1]  पूर्णिमा शर्मा

[2]  नैना देवी

[3]  रीता गांगुली

[4]  शुभा मृद्गल 

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (4) ->  शुभा मृद्गल


(16)  भारत में सबसे अधिक वन क्षेत्र किस राज्य में है?

[1]  केरल   

[2]  हरियाणा

[3]  मध्य प्रदेश

[4]  हिमाचल प्रदेश

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) -> मध्य प्रदेश 


(17) भारत में सबसे कम वन क्षेत्र किस राज्य में है?

[1] केरल   

[2] हरियाणा

[3] मध्य प्रदेश

[4] हिमाचल प्रदेश

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) -> हरियाणा  


(18)  ग्रीनविच इसके बगल में स्थित है

[1] न्यूयॉर्क

[2] टोकियों

[3] लंदन 

[4] वाशिगंटन

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) ->  लंदन


(19) निम्नलिखित में से कौन से युग्म की इकाइयाँ समान है

[1] कार्य और ऊर्जा

[2] बल और कार्य

[3] शक्ति और दाब

[4] दाब और बल

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) ->  कार्य और ऊर्जा


(20)   विद्युत मोटर में विद्युत ऊर्जा किस ऊर्जा में रूपांतरित होती है?

[1]  गतिज ऊर्जा 

[2]  स्थितिज ऊर्जा 

[3]  यांत्रिक ऊर्जा    

[4] इनमें से कोई नहीं

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) -> यांत्रिक ऊर्जा     


(21)   खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार कौन सा है?

[1]  भारत रत्न  

[2]  द्रोणाचार्य पुरस्कार

[3]  अर्जुन पुरस्कार 

[4]  मेजर ध्यानचंद 

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (4) -> मेजर ध्यानचंद, इस  पुरस्कार का नाम पहले राजीव गांधी खेल रतन पुरस्कार था


(22)  पश्चिम बंगाल की सीमा कितने देशों के साथ लगती है?

[1]  3

[2]  2

[3]  5

[4]  4

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) -> 3, और इन देशों के नाम है 
बंगला देश
भूटान
नेपाल  


(23)  प्राचीन भारत का वह प्रसिद्ध शासक जिसने अपने जीवन के अंतिम दिनों में जैन धर्म अपनाया था?

[1] चंद्रगुप्त 

[2] अशोक

[3] बिन्दुसार

[4] समुद्रगुप्त

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (1) -> चंद्रगुप्त


(24) संगीतकार जाकिर हुसैन का संबंध निम्नलिखित में से किस वाद्ययंत्र के साथ है?

[1] विचित्र वीणा

[2] तबला 

[3] तानपुरा

[4] ढोल

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (2) ->  तबला  


(25)  न्यूजीलैण्ड की राजधानी कौन-सी है?

[1] ऑकलैण्ड

[2] क्राइस्ट चर्च

[3] वेलिंगटन  

[4] हेमिल्टन

...... इस प्रश्न का सही उत्तर है (3) -> वेलिंगटन

प्रतियोगी परीक्षाओं जैसेकि JOA, TGT TET, JBT TET, TGT commission, Nursing, SSC, IBPS Clerk, IBPS PO, RBI, TET, पटवार , सेना भर्ती, पुलिस भर्ती इत्यादि के लिए  हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान के  महत्वपूर्ण प्रश्न ( Most important Himachal Pradesh Gk Questions and Answers )  को शामिल किया गया था | आप इस पोस्ट  के बारे  में  अपनी बहुमूल्य राय  कमेंट बॉक्स  में जरूर दें. 





 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for your valuable suggestions to this post

Popular

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *